फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रमजान में बिजली पानी के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

रमजान में बिजली पानी के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रमजान में बिजली पानी के  लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। माह-ए-रमजान में बिजली और पानी समय उपलब्ध कराने के साथ नहर की सफाई और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए अजादारी काउंसिल ने एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

अजादारी काउंसिल के सदर सैयद मोहम्मद हसन एवं शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी व शेख नुरुल हसन मेमोरियल सोसाइटी के उपाध्यक्ष एमएम हीरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि रमजान के 17 मई से शुरू होने की उम्मीद है। इसमें मुसलिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रात्रि में धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में रमाजान माह में विद्युत आपूर्ति की जाए। मस्जिदों एवं इबादतगाहों के आसपास एवं मार्गों की मरम्मत एवं सफाई करायी जाए। कोटे की दुकानों पर गैस मिट्टी का तेल व राशन की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित की जाए। पानी सप्लाई की पाइप लाइनों की मरम्मत कराई जाए। खराब हैंडपंप स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट व जर्जर तारों की मरम्मत कराई जाए। अलविदा जुमे के दिन कोतवाली चौराहे से सराय पोख्ता पुलिस चौकी तक दिन में 10 से दो बजे तक यातायात को प्रतिबंधित किया जाए। 19 व 20 रमजान को पूरे जनपद में हजरत अली (अ. स.) के शहादत के अवसर पर मजलिसों एवं जुलूसों का आयोजन होता है। शाह का पंजा में विशेष नमाज होती है, जुलूस निकलता है। इसके लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed