{"_id":"5af5e4f74f1c1bcf408b481f","slug":"152606437215-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने को लेकर विवाद
Updated Sat, 12 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर ब्लाक के प्राथमिक स्कूल चौकीखुर्द में उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने को लेकर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापिकओं में विवाद हो गया। प्रधानाध्यापक ने देर से पहुंचने का आरोप लगाकर अनुपस्थित लगा दिया तो सहायक अध्यापिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी व यूपी 100 पर शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस व खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों को पक्षों समझाकर मामला शांत कराया।
प्राथमिक स्कूल चौकी खुर्द में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने यह कहकर सहायक अध्यापिकाओं को अनुपस्थित कर दिया कि सभी स्कूल देरी से आती हैं। किसी तरह का निर्देश देने पर विरोध करती हैं। प्रधानाध्यापक ने रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया जिसका विरोध सहायक अध्यापिकाओं ने किया। उनका कहना था कि कुछ टीचरों के देर से स्कूल आने पर भी प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर करा लेते हैं जबकि उनको दस मिनट विलंब से आने पर अनुपस्थित कर दिया जाता है। इसी बात में अध्यापकों में विवाद शुरु हो गया। विवाद को देखकर इसकी सूचना यूपी 100 व खंड शिक्षा अधिकारी को दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का काफी समझाया लेकिन विवाद नहीं सुलझा। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ मछलीशहर के अध्यक्ष रोहित यादव, अदारी के प्रधानाध्यापक आनंद सिंह मौके पर पहुंच गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने सभी सहायक अध्यापकों का उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करवाया और चेतावनी दिया कि भविष्य में किसी तरह की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनपीआरसी प्रेमशंकर तिवारी को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह तक स्कूंल पहुंचकर सभी अध्यापकों के स्कूल पहुंचने की रिपोर्ट दें।