{"_id":"5af0a2d74f1c1b042e8b787e","slug":"152571976513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के अवतार की कथा सुन श्रोता हुए गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के अवतार की कथा सुन श्रोता हुए गदगद
Updated Tue, 08 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के मई भटौली गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वाराणसी कथा वाचक अजय महराज ने कहा कि पृथ्वी पर जब जब आसुरी शक्तियों का उदय हुआ है। पाप और अत्याचार बढ़ा है। तब तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतरित होकर असुरों का नाश कर धर्म की स्थापना किए है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अवतार की कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। उनकी बाल लीला का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब रावण का अत्याचार बढ़ गया। राक्षसों के द्वारा साधु सन्यसियो का तप भंग किया जाने लगा। यहां तक की ईश्वर का स्मरण करने वाले की क्रूरता से हत्या कर दी जाती थी। तब स्वयं भगवान विष्णु ने राम का अवतार लिया। रावण और उसकी राक्षसी सेना का वध कर पुन: पृथ्वी पर धर्म की स्थापना किए। इस मौके पर श्रीराम सिंह, ओमकार सिंह, राम सूरत पाण्डेय, अरुण कुमार, बब्बन मिश्रा, बद्री प्रसाद पाण्डेय, शैल कुमारी देवी आदि मौजूद रहीं।