फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डेढ़ साल से पोल पर लगाकर छोड़ दिया गया ट्रांसफार्मर

डेढ़ साल से पोल पर लगाकर छोड़ दिया गया ट्रांसफार्मर

Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल से पोल पर लगाकर छोड़ दिया गया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा विकास खंड के दक्षिणपट्टी रन्नो गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर डेढ़ साल से पोल पर टांग कर छोड़ दिया गया है। इतने दिनों में विभाग चार सौ मीटर केबिल का बंदोबस्त नहीं कर पाया है। ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए ग्राम प्रधान ने आठ बार अधिकारियों को आवेदन दिया है।

करीब दो हजार की आबादी वाले दक्षिणपट्टी रन्नो गांव में मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने अपनी निधि से नवंबर 2016 में ट्रांसफार्मर लगवाया था। ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मेन लाइन से दो फेस तार भी खींच कर ट्रांसफार्मर तक पहुंचा दिया। तीसरे फेस के लिए चार सौ मीटर तार घट गया। बिजली विभाग के कर्मचारी यह कहकर वापस चले गए थे कि जल्द ही केबल लगाकर ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू कर दी जाएगी लेकिन डेढ़ साल बाद भी विभाग ने तार नहीं खींचा। ग्राम प्रधान रुकैया के बेटे इरफान खान कहते हैं कि इस बाबत आठ बार अधिशासी अभियंता को आवेदन दिया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। गांव में 150 कनेक्शन धारक पहले हैं और पिछले महीने सौभाग्य योजना के तहत 200 और लोगों को कनेक्शन दिया गया है। लोगों का कहना है कि अभी सराय हरखू ग्राम पंचायत से बिजली आती है। दूरी अधिक होने के चलते आए दिन बीच में तार टूट जाता है। लोड ज्यादा होने के कारण अक्सर ट्रिपिंग होती रहती है। अधिशासी अभियंता एससी सोनोदिया कहते हैं कि इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द तार की व्यवस्था कराकर ट्रांसफार्मर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed