{"_id":"5af0a2ba4f1c1b65098b863d","slug":"15257197368-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की जांच के महीने भर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की जांच के महीने भर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Updated Tue, 08 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के चक कुतबी गांव में कोटेदार द्वारा फर्जी तरीके से खाद्यान का वितरण करने के मामले जांच तो हुई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर कार्ड धारकों में आक्रोश है। कोटेदार ने सूची में दूसरे गांव के सौ लोगों का नाम शामिल कर दिया था। उनके नाम पर खाद्यान्न वितरण भी कर रहा था। फर्जीवाड़े की जांच डिप्टी कलेक्टर के द्वारा किया था। एक माह बीत जाने के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। गांव निवासी लोक नाथ मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कोटेदार द्वारा बितरण सूची में 6 किमी दूर भटपुरा गांव के सौ लोगों को नाम शामिल करा लिया था। जिनके नाम पर खाद्यान्न का उठान भी होता रहा है। हर महीने 20 कुन्तल से अधिक खाद्यान्न कोटेदार द्वारा गड़प कर लिया जाता है। जांच करने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर ने सौ फर्जी कार्ड धारकों का आरोप सही पाया। उन्होंने गत 9 अप्रैल को अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी।