फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर में तीन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

शहर में तीन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर में तीन स्थानों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
शहर को जाम से निजात दिलाने की पहल पर पार्किंग बनाने का भी अमल शुरू हो गया है। बुधवार की रात सरायपोख्ता पुलिस चौकी में बैठकर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने ईओ और एसपी सिटी के साथ तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था करने का प्लान तैयार किया है। बदलापुर पड़ाव के अलावा शाही किला के उत्तर तरफ खाली जमीन पर और जेेसीज चौराहे के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ नगर पालिका को कहा कि जितने भी सड़कों पर गड्ढे हैं उसको 10 दिन के अंदर भर दिए जाएं ताकि किसी को कोई यातायात में दिक्कत न हो। एसपी सिटी को ऑटो का रूट तय करने के लिए और क्रासिंग पर पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था ठीक करने का डीएम ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पचहटियां रोड को और चौड़ा किया जाएगा। शहर में कई स्थानों पर बिजली का बोर्ड सड़क पर ही लगा दिया गया है उसे हटाया जाएगा। किसी भी एजेंसी और दुकान के सामने अगर कोई गाड़ी पार्क करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सड़क पर वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। सड़क पर कुछ लोगों ने जनरेटर रख लिया है। उसे भी हटाने का डीएम ने निर्देश दिया। ऐसे लोगों को नोटिस दिए जाने के बाद कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, ईओ नगर पालिका कृष्ण चंद्र, सीओ सिटी नृपेंद्र, इंस्पेक्टर कोतवाली केके मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed