{"_id":"5aeb57124f1c1b60098b8049","slug":"1525372689741-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई खान के बाद 41 लोग हुए बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई खान के बाद 41 लोग हुए बीमार
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायभोगी गांव में बुधवार को आई बारात में देर शाम द्वारपूजा के दौरान नाश्ते की मिठाई से 41 बारातियों की तबियत खराब हो गई। उल्टी-दस्त शुरू होने पर एंबुलेंस और निजी साधनों से लोग बारातियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज गए। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के बाद भोर में ही कुछ लोग मछलीशहर और कुछ लोग महराजगंज चले गए। इस अफरातफरी के दौरान एक बाइक भी चोरी हो गई।
महराजगंज के नेवासा चरियाही के सालिकराम यादव के यहां से बारात लालजी यादव के घर आई थी। द्वारपूजा के बाद लोगों को नाश्ते में मिठाई परोसी गई। जिसके खाते ही लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। जिस पर लोगों ने रवींद्र यादव 23, विजय बहादुर वर्मा 22, मयंक बहादुर यादव 40, अनिल यादव 27, राजकुमार यादव 30, रोहित 10, आशु 3, कलावती 30, आदर्श 11, सूरज 13, राजकुमार 50, संदीप कुमार 15, हीरावती 54, लालदेई 60, अनुराग यादव 8, रोशनी 14, शीला देवी 50, अंकिता 11, विमला देवी 65, संगीता 60, पूनम यादव 20, रीता यादव 26, अंश 4, शिव कुमार 33, प्रतीक्षा 4, अर्पित 20, सुगना 30, राजनाथ 60, रामफेर 17, प्रियांशु 15, प्रदीप यादव 70, संत लाल यादव 15, पंकज 10, राजितराम 65, पूनम 13, सुनील कुमार 20, मुलायम 19, छोटू 7, विवेक यादव 10, वेद प्रकाश 20, श्रीपति देवी 62 को भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करके भोर में डिस्चार्ज कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. पुनीत कश्यप ने बताया कि मिठाई खराब होने की वजह से ऐसा हुआ। सभी का प्राथमिक उपचार करके स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। इस दौरान अफरा तफरी में बाराती लाल बहादुर की बाइक चोरी हो गई।