{"_id":"5aeb570f4f1c1bea118b505a","slug":"15253726865-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदवक थाना क्षेत्र के कसिली विद्युत उपकेंद्र के एक कमरे से मिले संविदा कर्मचारी के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने चंदवक थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों के गुस्से को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी सौरभ सिंह विद्युत उप केंद्र कसिली में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह 25 अप्रैल को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था लेकिन रात में लौटकर घर नहीं पहुंचा। 27 अप्रैल को उसी विद्युत उप केंद्र के एक कमरे में से उसका शव पाया गया था। शव पर चोट के निशान थे और टेबल पर वह बैठने की पोजिशन में था, गले में केबल का फंदा लपेटकर खिड़की से बंधा हुआ था। घटना स्थल को देखने से ही लग रहा था कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए सौरभ सिंह के परिवार के लोग 50 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों के साथ चंदवक थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारों का बचाव कर रही है।