फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शराब की दूकान दूसरे जगह खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शराब की दूकान दूसरे जगह खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान दूसरे जगह खोलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
क्षेत्र के भटहर बाजार की देशी शराब की दूकान को ठेकेदार द्वारा हटाकर दूसरी गांव के पास खोले जाने पर बगल के गांव के सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। दूकान के बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। भीड के आर्क्रको देखकर सेल्समैन दूकान बंद करके भाग खडा हुआ। गांव के लोगों का आरोप है की दुकानदार गलत तरीके से दूकान स्थानांतरित कर रहा है। जिससे वस्ती के लोगों पर बुरा असर पडेगा। भटहर बाजार में 13 वर्षो से देशी शराब की दूकान का लाईसेन्स है। जो भटहर बाजार में संचालित होती थी। एक मई को अचानक दूकानदार ने अपनी दुकान को भटहर गांव में ही गोधना-निगोह मेन सड़क पर सरायदेवा देवापुर व चौधरीपुर की सीमा पर लाकर खोल दिया। जिसका विरोध गुरुवार को गांव के लोग करने लगे। गांव के लोगों बुघवार को को दुकान पर पहुंचकर उसके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था की बस्ती के पास दूूकान खुलने से उनके बच्चों पर बुरा असर पडे़गा। प्रदर्शन करने वाले लोगों दूकान के बोर्ड उखाड़ लिया। भीड़ का उग्र रूप देख दूकान सेल्समैन फरार हो गया। आरोप है कि दूकान का जहां लाइसेंस है वहां चलाई जाए। यदि दुकान यहां से नहीं हटाई जाएगी तो उसका विरोध किया जाएगा। दुकान मालिक राजेश जायसवाल का कहना है कि उसने अधिकारियों से बात करके दूकान स्थानांतरित किया है। एसपीआरए संजय राय का कहना है मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed