फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 5747 महिलाओं को मिला लाभ

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 5747 महिलाओं को मिला लाभ

Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 5747 महिलाओं को मिला लाभ
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अबतक जिले भर से आए कुल 8937 आवेदनों में से 5747 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। धनराशि लाभार्थी महिला के खाते में भेजी जा चुकी है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की वेबसाइट के आकड़ों पर गौर करें तो इस प्रगति के साथ सूबे में जौनपुर जनपद चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला के स्वास्थ्य पोषण के लिए तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिया जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना का ठीक से प्रचार प्रसार हो तो तमाम जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिल सकता है। खास बात यन कि इसके पहले से संचालित जननी सुरक्षा योजना की धनराशि महिलाओं को अलग से दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना में सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने पर ग्रामीण इलाके की महिला को 14 सौ रुपये और शहरी इलाके की महिला को एक हजार रुपये दिया जाता है। जबकि मातृत्व वंदना योजना के तहत किसी भी परिवार की महिला के पहली बार गर्भधारण करने पर लाभ दिया जाएगा। गर्भधारन के 150 दिन के भीतर महिला को किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण कराकर आवेदन फार्म करीब के स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद एक हजार रुपये की पहली किस्त महिला के बैंक खाते में सीधे लखनऊ से ट्रांस्फर कर दी जाती है। गर्भधारण के छह माह के भीतर प्रसव पूर्व जांच कराने के बाद दो हजार रुपये और प्रसव के बाद बच्चे को नियमित टीकाकरण के बाद दो हजार रुपये की आखिरी किस्त महिला के खाते में भेजी जाती है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के निर्देश पर 19 अप्रैल से 5 मई तक अभियान चलाकर लाभार्थियों का आवेदन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि जौनपुर में अभी तक कुल 8937 लोगों ने इस योजना के लाभ के लिए आवेदन किया है। जिसमें से 5747 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। इस प्रगति के साथ जौनपुर का सूबे में चौथा स्थान है। जबकि सीतापुर पहले, रायबरेली दूसरे और हरदोई तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed