{"_id":"5aeb561e4f1c1ba1098b7fd8","slug":"15253724453-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स के बेसमेंट में लगी आग से जले फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स के बेसमेंट में लगी आग से जले फर्नीचर
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र के चहारसू स्थित कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के बेसमेंट में गुरुवार की सुबह करीब पौने नौ बजे एसी के तार में हुई शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये की कुर्सियां जल गईं। इस बीच पूरा चार मंजिला भवन धुएं से भर गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बेसमेंट की दीवाल तोड़कर आग बुझाया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। कोतवाली रोड से चहारसू की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया और भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
गुरुवार की सुबह 8 बजे शोरूम खुला था। तकरीबन पौने 9 बजे बेसमेंट के एसी में शार्ट सर्किट से पूरी वायरिंग जलने लगी। शोरूम के ऊपर रह रहे मालिक नन्हेलाल वर्मा ने आवास के सभी दरवाजे खोल दिए। थोड़ी देर में ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुुंच गईं। दीवाल और खिड़कियों के शीशे को तोड़कर आग बुझाया गया। इस दौरान बेसमेंट की कुर्सियां और अन्य सामान भी जल गए। जबकि धुएं की वजह से पूरा शोरूम काला हो गया। आग पर काबू पाने के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित नन्हेलाल वर्मा ने बताया कि आग से तकरीबन पांच लाख का नुकसान हुआ है।
इनसेट--
सांसत में थे चार लोग
जौनपुर। कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के मालिक नन्हेलाल वर्मा उनकी पत्नी लालती देवी और उनके पुत्र प्रियम वर्मा और शनि वर्मा और उनके बच्चे मकान में रहते हैं। मकान में बेसमेंट और प्रथम तल पर शोरूम है। जबकि दूसरे और तीसरे तल पर परिवार रहता है। प्रियम वर्मा किसी काम से दिल्ली गए हैं। जबकि शनि और उनकी पत्नी, नन्हेलाल वर्मा और उनकी पत्नी लालती देेवी घर पर थे। शनि की दोनों बच्चियां स्कूल चली गई थी। संयोग वश परिवार के चार सदस्य बच गए। वैसे भी फायर ब्रिगेड ने जब परिवार के सदस्यों को सीढ़ियों से उतरने के लिए कहा तो कोई भी सदस्य उतरने को तैयार नहीं हुआ।