फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रक्तदान कर किसी को भी दे सकते हैं नई जिंदगी

रक्तदान कर किसी को भी दे सकते हैं नई जिंदगी

Wed, 25 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान कर किसी को भी दे सकते हैं नई जिंदगी

विज्ञापन
जौनपुर । संत निरंकारी मंडल की ओर से शहर मड़ियाहूं पड़ाव स्थित निरंकारी भवन परिसर में मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 98 निरंकारी भक्तों ने रक्तादान किया। जोनल प्रभारी मानिक चंद तिवारी ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। इससे किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है।

जातपांत , ऊंच-नीच, धर्म-संप्रदाय से ऊपर उठकर सबको रक्तदान करना चाहिए। संप्रदाय में बंटकर लोग एक दूसरे का खून सड़कों, नालियों में बहा रहे हैं। ऐसे दौर में निरंकारी भक्तों ने रक्तदान कर जीवन दान करने का फैसला किया है। यही इंसानियत का रास्ता है। माता सविंदर हरदेव महाराज के निर्देश पर निरंकारी मिशन रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। इसमें प्रभु प्रेमी रक्तदान करते हैं। इसके अलावा जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है, निरंकारी समाज रक्तदान करता है। हमारी भावना है कि खून की कमी से किसी की जान न जाए। शिविर में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजिशियन डा. एस दास, डा. आलोक मणि त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश, साकेत प्रधान, श्यामलाल साहू, अमरनाथ, राजेश प्रजापति,वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, मुरलीधर यादव, कमलेश तिवारी, सुरेन्द्र, हीरालाल, दिनेश पाल, बहन सीता आदि उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed