{"_id":"5adf78c84f1c1b350b8b65ab","slug":"15245948895-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से खरीफ के तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से खरीफ के तैयारियों की समीक्षा
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से खरीफ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होेंने किसानों को योजनाओं का लाभ देने और खेती की नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने कृषि मंत्री को खरीफ की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। कृषिमंत्री ने कहा कि खरीफ की बुआई के समय किसानों को खाद व बीज की किल्लत न हो। उसकी उपलब्धता अभी से सुनिश्चित कर लें। न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को योजनाओं और खेती किसानी की तकनीकि जानकारी दिया जाए। अधिक से अधिक किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कराया जाए। साथ ही संबंधित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरुर बांटा जाए। जिससे मृदा में पोषक तत्वों की कमी की जानकारी किसानों को हो जाए। ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 46 ग्राम पंचायतों में दो मई को कैंपो का आयोजन करने का निर्देश दिया।