फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी गई जानकारी

सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी गई जानकारी

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में दी गई जानकारी
जौनपुर। 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को नगर स्थित एक होटल में हुआ। इस अवसर पर ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही 29 अप्रैल तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रति दिन के कार्यक्रमों को बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह द्वारा रोडवेज चालकों एवं सरकारी वाहन चालकों के लिए अलग से कार्यशाला कराने का निर्देश दिया गया। कहा कि चालकों को लाइसेंस जारी करते समय विशेष सावधानी बरती जाय। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह में जन जागरूकता रैली भी निकालने पर जोर दिया। अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र ने स्कूली बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता और दुर्घटना के कारण एवं निवारण पर चर्चा की। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार ने देश एवं प्रदेश में प्रति वर्ष हो रहे सड़क दुर्घटना सहित होने वाली मौतें एवं घायलों की संख्या पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाने के लिए सीट बेल्ट जरुर लगाएं। उन्होंने 29 अप्रैल तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में प्रति दिन के कार्यक्रमों को बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने हेतु जन सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। डा. क्षितिज शर्मा (लायंस क्लब) ने बताया कि दुर्घटना के उपरांत प्रथम घंटा (गोल्डन आवर) के महत्व पर चर्चा की। कहा कि अगर सिर पर चोट लगी हुई है तो दूर भागने के बजाए किसी नजदीक के चिकित्सालय पर ले जाएं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार पांडेय द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने, पुलिस के रोल एवं दुर्घटना उपरांत पुलिस द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। उनके द्वारा शहर में लगने वाले जाम एवं उसके निवारण पर भी चर्चा की गयी। डा. कमर अब्बास (रेड क्रास सोसाइटी) द्वारा प्रसाद विद्यालय से जेसीज चौराहे के मध्य होने वाले सड़क दुर्घटना एवं रोड इंजीनियरिंग पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यात्री कर अधिकारी मानवेंद्र सिंह व वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव सहित जेसीआई.,रोटरी क्लब, लायंस क्लब, वाहन एजेन्सी के प्रतिनिधि, मोटर ट्रेनिंग एवं प्रदूषण जांच केंद्र के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed