फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाब फेयर में 1125 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

जाब फेयर में 1125 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Tue, 24 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जाब फेयर में 1125 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
जाब फेयर में कुलपति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को जाब फेयर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान, प्रबंधन अध्ययन, जनसंचार विभाग , फार्मेसी संस्थान, व्यावहारिक मनोविज्ञान आदि विषयों के अतिरिक्त 20 महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। सोमवार को फार्मेसी, संकाय भवन, फार्मेसी, एमबीए और विश्वेश्वरैया हॉल में देर शाम तक इंटरव्यू चला। कंपनियों द्वारा लिखित परीक्षा समूह परिचर्चा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

जाब फेयर के पहले दिन 17 कंपनियों के प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। भारत स्टार सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, मोबिलिटी, अरनव इंफोसाफ्ट, आथेंटिक इंफोसाफ़्ट लिमिटेड, एनसीआर कारपोरेशन इंजीनियरिंग, कोहिनूर एग्रो, न्यूट्री लाइफ प्राइवेट लिमिटेड, चंदन हेल्थ केयर लिमिटेड, यूरेका फोर्ब्स, यूएसजी, जीएनएन, इंडिया मार्ट, कार्वी ग्रुप, ई जेड मूव्स कंपनियां शामिल हुई। बीटेक एवं एमबीए के विद्यार्थियों के लिए 24 अप्रैल को भी कई कंपनियों द्वारा कैंपस चयन किया जाएगा। जाब फेयर का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजाराम यादव एवं नई दिल्ली से आए भारत सरकार के पूर्व उप सचिव कृष्ण दत्त समाधिया ने किया। प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि आज के दौर में पुरुषार्थ महत्वपूर्ण हो गया है। जाब फेयर में जो विद्यार्थी भाग लेने आए हैं वह अपने भविष्य के प्रति सजग हैं। अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजन विवि करता रहेगा। प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि शिक्षकों के साथ-साथ उसके विद्यार्थियों से भी होती है। हमारे विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर हो इसलिए जाब फेयर लगाया गया है। वित्त अधिकारी एमके सिंह और रंजना प्रकाश ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्लेसमेंट सेल के श्याम त्रिपाठी एवं ऋषि सिंह ने समन्वय किया। इस अवसर पर कुल सचिव सुजीत कुमार जायसवाल, प्रो बीवी तिवारी, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. वंदना राय, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्रा, डा. संतोष कुमार, डा. राजकुमार सोनी, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. सुनील कुमार मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed