फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बजट के अभाव में अंत्योदय गांवों का नहीं हो सका विकास

बजट के अभाव में अंत्योदय गांवों का नहीं हो सका विकास

Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में अंत्योदय गांवों का नहीं हो सका विकास
बदलापुर / घनश्यामपुर । दो साल बीतने के बाद भी बदलापुर ब्लाक के चयनित अंत्योदय गावों में बजट नहीं आया। इसके कारण गांवों में न तो विकास कार्य हो सके और न ही वे माडल गांव बन सके।
विज्ञापन

बदलापुर ब्लाक में वित्तीय वर्ष 2016-17 में 16 गांवों का चयन अंत्योदय गांव के रूप में किया गया था। जिसमें दयालापुर, भूला, दुधौड़ा, गजेंद्रपुर, गोपालापुर, जमऊपट्टी, कछौरा, कम्यरपुर, करनपुर, कृष्णापुर, लखनेपुर, मेढ़ा, रामपुर, रारीकला, तियरा व बहुर हैं। जब इन गावों को अंत्योदय गांव के रूप में चयन किया गया तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लेकिन उनकी खुशियां उस समय गायब हो गई जब दो साल बीत जाने के बाद भी एक भी विकास कार्य नहीं हुआ जबकि सरकार द्वारा बजट न दिए जाने से उक्त गावों को माडल गांव बनाया जाना तो दूर, विकास तक नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत कछौरा के प्रधान अरविंद तिवारी, दयालापुर के अच्छेलाल उपाध्याय, गोपालापुर के कृष्णदेव दुबे व भूला के दिनेश मिश्र ने बताया कि चयनित अंत्योदय गांव को अतरिक्त कोई बजट नहीं दिया गया है जिससे गांव में विकास कार्य नहीं हो सका है। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि चयनित गांवों में चौदहवाँ व राज्य वित्त मद से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed