फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग

सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग

Sun, 22 Apr 2018 12:23 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग
बदलापुर / घनश्यामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की गई। साथ ही एक पखवारा में मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षक डा. एससी वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दूबे ने कहा कि सरकारी अस्पताल नर्सिंग होम का काम कर रहा है। यहां आम जनता का खुलेआम शोषण हो रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं प्लास्टर के नाम पर तो कहीं जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर धन उगाही हो रही है। सीएचसी के अंदर निर्मित प्रशासनिक भवन अनैतिक कार्यों का अड्डा बन गया है। चिकित्सकों द्वारा बाहर से कमीशन वाली दवाइयां धड़ल्ले से लिखी जा रही हैं। पूरे देश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का असर अस्पताल में नहीं है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर मांगें पूरी नहीं हुई तो वे लोग व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर बाबूराम यादव, मुंशी रजा, विवेक यादव, विकास मिश्र, पंकज शर्मा, रमेश बिंद, सत्यम मिश्र, नितिन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed