फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गरीबों को बांटो गया नि:शुल्क गैस कनेंक्शन

गरीबों को बांटो गया नि:शुल्क गैस कनेंक्शन

Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गरीबों को बांटो गया नि:शुल्क गैस कनेंक्शन

विज्ञापन
जौनपुर। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल 46 गांवों में उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इसमें 5015 महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित किया गया।

बदलापुर के संग्राम बालिका विद्यालय में आयोजित समरोह में सिद्धार्थ भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय सिंह गुड्डू ने 200 महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह मौजूद रहे। चंद्रा इंडेन गैस एजेंसी ने 100 महिलाओं को कनेक्शन का पेपर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र व राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे । बक्शा में शैलेंद्र इंडेन गैस एजेंसी द्वारा शिवगुलामगंज बाजार में करीब 200 लोगों को कनेक्शन दिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख सजल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना मौजूद रहे। रामनगर क्षेत्र में श्री कैलाश इंडेन गैस सर्विस अटरिया व श्री शारदा तिलंगा इंडेन गैस वितरक तिलंगा ने मंडल अध्यक्ष भाजपा विजय कुमार पटेल की मौजूदगी में गैस सिलिंडर वितरित किया। ओमकार नाथ तिवारी, शारदा तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामआसरे सिंह उपस्थित रहे। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने मनराज गैस ऐजेंसी बेलांव बाजार में 100 गैस सिलेंडर वितरित किए। रामचंदर राय, सदानंद राय,संदीप विश्वकर्मा, विपीन कुमार यादव, ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह उपस्थित रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने नीलकंठ इंडेन गैस एजेंसी राजेपुर धर्मापुर में कनेशन बांटा। सुनीत सिंह, अरविंद गौतम, ओमप्रकाश प्रधान, सुरेंद्र सिंह, दिलीप त्रिपाठी, आफ़ताब अहमद मौजूद रहे। शारदा इंडेन तिलंगा नेवढ़िया में विजय पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री शैलेश पांडेय, संतरा देवी, ओमकार नाथ तिवारी, शारदा, विनोद तिवारी, प्रधान उदयराज मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय, शिवशंकर सिंह मौजूद रहे। केराकत तहसील डाक बंगले पर महामृत्युंजय गैस एजेंसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद रामचरित्र निषाद ने 200 पात्र लोगों को सिलेंडर बांटा। मीरगंज क्षेत्र में जनार्दन इंडेन ग्रामीण वितरक सेमरी जंघई में सांसद केपी सिंह ने 128 पात्र लोगों को मुफ्त गैस केनेंक्शन का वितरण किया। सुजानगंज में फरीदाबाद इंडेन ग्रामीण वितरक की ओर से मुख्यातिथि राजेश्वरी सिंह ने पात्र लोगों को गैस सिलेंडर बांटा। इस अवसर पर बबिता, एलपीजी के जिला सेल्स मैनेजर प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। इंडेन गैस एजेंसी मुंगराबादशाहपुर पर सांसद केपी सिंह ने 110 गैस सिलेंडर वितरित किए। खुटहन क्षेत्र के मालिक कृपा ईडेन डिहिया द्वारा प्रथमिक विधालय डिहिया में 100 गैस कनेक्शन का वितरण किया। पूर्व प्रमुख रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, उज्ज्वला प्रभारी सोनम सिंह मौजूद रहे। मडियाहूं क्षेत्र में वैष्णवी गैस एजेंसी के कुँवर नीरज सिंह ने 56 लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया। मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद बालिका विद्यालय हाईस्कूल की प्रधानाचार्या कमलादेवी और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्यामा प्यारी पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed