फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क पर ही फेंक दिया जाता है मेडिकल बायो वेस्ट

सड़क पर ही फेंक दिया जाता है मेडिकल बायो वेस्ट

Sat, 21 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर ही फेंक दिया जाता है मेडिकल बायो वेस्ट

विज्ञापन
जौनपुर। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट (जैव चिकित्सा कचरे) का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहा है। लोगों की सेहत की निगहबानी करने वाले अस्पताल ही उसे कचरे के ढेर में असुरक्षित तरीके से फेंक रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब ऐसे कचरे में आग लगा दी जाती है।
शहर एवं ग्रामीण इलाकों में सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से 250 अस्पतालों से प्रतिदिन तकरीबन 25 टन से अधिक कचरा निकलता है। इसमें काफी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट होता है, जिसका उचित निस्तारण नहीं करना खतरनाक है। इस तथ्य की अनदेखी करते हुए उसे यूं ही फेंका जा रहा है। जिला महिला और पुरुष अस्पताल, सिविल अस्पताल शाहगंज के अलावा छह पीएचसी, 16 सीएचसी और 75 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य कैंद्र हैं लेकिन इन सरकारी अस्पतालों में भी बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का इंतजाम नहीं है। इसके अलावा तकरीबन 200 नर्सिंग होम और अस्पताल हैं जहां बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है। यह सारा कचरा इधर-उधर फेंक दिया जा रहा है। जिला अस्पताल ने बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए हंडिया की एक कंपनी से करार किया है। तीन साल से प्राइवेट नर्सिंग होम का बायो वेस्ट इलाहाबाद की एक कंपनी के साथ समझौता है। कंपनी के द्वारा सभी नर्सिंग होमों को पॉलिथिन बैग दिया गया है। बावजूद इसके लोग इधर-उधर बायो मेडिकल वेस्ट फेंक रहे हैं। इस पर कोई रोक टोक नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किसी भी नर्सिंग होम मालिक को कोई नोटिस नहीं दी जाती।
विज्ञापन

कोट--
सरकारी अस्पतालों से निकलने वाला मेडिकल बायो वेस्ट हर दूसरे दिन हंडिया की एक कंपनी की गाड़ी आकर ले जाती है। इसके एवज में उसे भुगतान किया जाता है। अगर कहीं कोई अस्पताल संचालक सड़क पर फेंक रहे हैं तो गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डा. आरके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
नर्सिंग होम संचालकों का तीन साल से इलाहाबाद की एक कंपनी के साथ समझौता है। उसके द्वारा पॉलिथिन बैग दिया गया है। उसमें बायो मेडिकल वेस्ट नर्सिंग होम संचालकों को रखना चाहिए। अगर कोई इधर-उधर फेंक रहा है तो आईएमए उसके खिलाफ कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेगा। आईएमए की सभी डाक्टरों से अपील है कि वे जैव चिकित्सा कचरे को इधर-उधर न फेंके और न ही जलाएं।-डा. एनके सिंह, आईएमए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed