{"_id":"5ad796364f1c1b62098b54a0","slug":"152407813620-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने की दोहरीकरण हो रहे ट्रैक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने की दोहरीकरण हो रहे ट्रैक की जांच
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। उत्तर रेलवे डिप्टी चीफ निर्माण राधा मोहन सिंह व सीनियर डिविजन इंजीनियर विकास गोयल ने बुधवार को जंघई से सुरियांवा के बीच तैयार हो रहे दोहरीकरण रेलवे रुट का निरीक्षण किया। इस दौरान वे जंघई स्टेशन से रेल ट्राली से वैठकर सुरियांवा स्टेशन तक जांच किया। साथ ही जांच के दौरान मिली कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस महिने के अंत तक उक्त रेलवे रुट के चालु होने की संभावना है।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन से सुरियांवा स्टेशन के बीच रेल दोहरीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है। अब सिर्फ स्टेशनों से जोड़ने का काम बाकी है। रेलवे के दोहरीकरण के लिए महिने के अंत मे रेलवे कमिश्नर सेफ्टी के आने की संभावना है। जिसे देखकर रेलवे के सीनियर अधिकारियों का जंघई आना शुरु हो गया है। बुधवार को उत्तर रेलवे डिप्टी चीफ निर्माण राधा मोहन सिह व सीनियर डिविजन इंजीनियर विकास गोयल ने रेलवे ट्राली से जंघई से सुरियावा तक ट्रैक का निरीक्षण किया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर जंघई डीएन मिश्रा ने बताया की इस माह के अंत तक रेलवे सेफ्टी कमिश्नर का जंघई आने का कार्यक्रम है। जिसके कारण अन्य उच्चाधिकारी भी जांच करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ दोहरीकरण रेलवे को स्टेशन से जोड़ने का काम होना बाकी है।