{"_id":"5ad644ad4f1c1b05418b50c7","slug":"15239917272-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड में एक तिहाई छात्रों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड में एक तिहाई छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर के फौजदार इंटर कालेज में चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में लगभग एक तिहाई परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। मंगलवार को दूसरे दिन हुई मुन्शी, मौलवी की परीक्षा में पंजीकृत 332 में से 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केन्द्र व्यवस्थापक सीताराम यादव ने बताया कि केंद्र पर कुल 502 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिसमे से 332 मुंशी मौलवी की परीक्षा में पंजीकृत है। इसमें से109 पहले ही दिन नही आए। जबकि दूसरे दिन परीक्षा में हुई सख्ती के चलते 10 और परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में फाजिल ,कामिल और आलिम की परीक्षा में पंजीकृत 103 में से 13 ने परीक्षा छोड़ी है। सीसी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा चल रही है।