{"_id":"5ad4f32a4f1c1b9e098b4ebd","slug":"152390532419-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत नामांकन कराने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत नामांकन कराने पर दिया गया जोर
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक संसाधान केंद्र में सोमवार को नामांकन मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मेले का उद्घाटन किया। विद्यालय परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधान पति रामअवध मौर्या से सफाई कराने और कमरों में मार्बल लगवाने को कहा। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दोपहर भोजन को चख कर गुणवत्ता देखी।
उन्होंने कहा कि बच्चों को संवारने में शिक्षकों की विशेष महत्व है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे शतप्रतिशत नामांकन कराएं। शिक्षकों को समय से स्कूल पहुंचने की हिदायत देते हुए कहा कि वे हर महीने अभिभावकों के साथ बैठक करके बच्चों के प्रगति के बारे में जानकारी लें। कहा कि एक माह में जिले में जनपद के सरकारी व निजी स्कूल के कक्षा सात तक के विद्यार्थियों की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। दिव्यांग छात्राओं देशभक्ति गीत व नृत्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों योग की लोगों ने तारीफ की। सीडीओ आलोक सिंह, बीडीओ जयेश सिंह, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह रहे। शिक्षक संघ के नेता राजीव रत्नम तिवारी व एबीएसए सुरेंद्र सिंह पटेल ने बुके देकर अतिथियों का सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान ज्योति सिंह व संचालन ओंकार नाथ शर्मा व संजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र बहादुर सिंह, अजीत सिंह, राजेश प्रचेता, हंसराज सिंह, राहुल सिंह, विजय प्रताप, अवनीश मिश्रा, विजय कन्नौजिया, विजय पाल, पशुपति नाथ गुप्त, शैलेंद्र साहू, विश्व, सुमन, विभा, मधुरानी व बबलू गुप्त आदि उपस्थित रही।
सौपा ज्ञापन
जौनपुर। विहिप नेता शीतला मिश्रा व हनुमान मंदिर दौलतिया के पुजारी रामलाल यादव ने डीएम को पत्रक सौपा। जिसमें उक्त मंदिर पर हो रहे निर्माण कार्य में हुए मानक की अनदेखी की जांच कराने की मांग की।