{"_id":"5ace5abf4f1c1bbb3d8b49ad","slug":"152347309016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के बीच रहने को विवश हैं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के बीच रहने को विवश हैं ग्रामीण
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय ब्लाक के इमामपुर गांव में सफाई कर्मी तैनात नहीं है। जिससे लोग गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। इस दौरान उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां के फैलने की आशंका बनी है। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र सफाई कर्मचारी की तैनाती करने और गंदगी साफ करने की मांग की है।
सरकार द्वारा भले ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत साफ -सफाई करने के लिए नित नई कवायद कर रही है लेकिन जिम्मेदार लोग सरकार की इस मंशा पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इमामपुर गांव में सफाई करने के लिए डेढ़ वर्ष से सफाई कर्मी की तैनाती नहीं की गई है जिससे उक्त गांव में सफाई का कार्य ठप पड़ा है। सफाई नहीं होने से गांव में जगह -जगह कूड़ों को ढ़ेर लगा हुआ है। ग्रामीण गंदगी के बीच रहने को विवश हैं। वहीं सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में शिवशंकर सोनी, बनारसी, अरविंद, सूबेदार, संदीप, पिंटू, कृपा शंकर आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी तैनात करने के लिए कई बार संबंधति अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक सफाई कर्मी तैनात नहीं किया गया है। उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र सफाई कर्मी की तैनाती करने की मांग की है।