फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका अहम

महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका अहम

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका अहम

विज्ञापन
थानागद्दी। महिला सशक्तिकरण के लिए समाज मे शिक्षा एवं दीक्षा दोनों का अहम योगदान है। हर किसी को शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए। क्षेत्र के बेहड़ा स्थित सुखमय महिला पीजी कालेज परिसर में शिक्षा संकाय द्वारा आधुनिक परिवेश में महिला सशक्तिकरण में महिलाओं की भूमिका विषय पर शैक्षिक परिसंवाद का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्या डा. तारा सिंह ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है देवता वही निवास करते है। यह वही पवित्र भूमि है जहां प्राचीन काल में विदुषी महिलाओं ने जन्म लिया। तमाम झंझावातों के बावजूद मध्यकाल में भी महिला शाशिकाओ, वीरांगनाओ ने समाज व देश मे अपनी छाप छोड़ी। समय समय पर सरकारी नीतियाँ इस दिशा में कुछ और बेहतर करने के लिए लागू हुई है। परन्तु अभी भी समाज मे व्याप्त कुरीतियां और विकृतियां सफलता में आड़े आरही है। लैगिंग विषमता के आंकड़े महिलाओ के सशक्तिकरण के मार्ग में रोड़ा साबित हो रहे। आज शिक्षा,खेल,राजनीति,प्रशासनिक सेवा तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं अग्रसर है। महिला सशक्तिकरण में पुरुष अपनी सकारात्मक भूमिका किस प्रकार निभा सकता है। सामाजिक संतुलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के नकारात्मक पक्ष को हम दूर कर सकते है। शैक्षिक परिसंवाद में महाविद्यालय के प्रवक्ता मधुकर सिंह, प्रणव चौबे और श्रवण सिंह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर श्वेता सिंह, समीक्षा सिंह, अपेक्षा सिंह, वैशाली पांडेय, शालीनी, नीरज, अंजू, रेखा, सुमन ,जूही, अंकिता, निहारिका आदि मौजूद थी। संचालन मधुकर सिंह ने किया।

महिलाओं को दी गयी ब्यूटीशियन की जानकारी

महिलाओं को दी गई ब्यूटीशियन की जानकारी
मछलीशहर। कस्बे में स्थित एक सभागार में एक दिवसीय विशेष ब्यूटी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को ब्यूटीशियन की जानकारी दी गई। जोया इंटरप्राइजेज सहित दो ब्यूटी पार्लर द्वारा संयुक्त रूप से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में देश के नामचीन मेकप कलाकार अमित धूरिया ने नए ब्यूटी स्टाइलिंग, हेयर स्टाइल, मेकप सहित संबंधित विषय पर टिप्स दिए। सेमिनार में आए लोगों का स्वागत ज्योति सिन्हा व रीना सिंह ने किया। आभार वसीम ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर विदिशा जायसवाल, नीलम जायसवाल, कंचन मोदनवाल, रूपा जायसवाल, ज्योति सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed