{"_id":"5aca5d094f1c1b9d108b464c","slug":"152321153315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयाग जौनपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयाग जौनपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। प्रयाग से जौनपुर जाने वाली एजे पैसेन्जर के लेट होने के कारण जंघई से शाम की एजे पैसेंजर बनाकर वापस प्रयाग भेज दिया गया। यह ट्रेन जंघई से जफराबाद रेलवे रुट पर पड़ने वाले स्टेशन पर निरस्त रही जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रयाग से जौनपुर के लिए जाने वाली एजे पैसेन्जर जंघई स्टेशन पर पांच घंटे देरी से लगभग 11.30 बजे पहुंची थी। कंट्रोल रूम के आदेश पर गाडी जंघई में ही रोक कर एनाउंस कर दिया गया कि एजे पैसेंजर जौनपुर नहीं जाएगी। आगे जाने वाले यात्री ट्रेन को छोड दे। यह ट्रेन शाम को वापस प्रयाग जाएगी। इसके बाद जरौना, बरसठी, मडियाहूं, कजगांव ,जफराबाद, कटवार स्टेशन की तरफ जाने वाले यात्री परेशान हो उठे। लोग दूसरे साधनों से अपने गंतब्य को रवाना हुए। ट्रेन जंघई जफराबाद के बीच सुबह शाम को निरस्त रही। शाम को भी इन स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। इसी तरह दून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटा, बान्द्रा -गाजीपुर डेमू दो घंटा, वाराणसी पैसेंजर आठ घंटा, हाबड़ा अमृतसर पंजाब मेल चार घंटा, छपरा दुर्ग सात घंटा देरी से चल रही है। स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर ने बताया की देर से चलने के कारण प्रयाग जौनपुर ट्रेन को मीरगंज से ही वापस प्रयाग भेज दिया गया।