फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शार्टसर्किट से सिंडीकेट बैंक में लगी आग, लाखों की क्षति

शार्टसर्किट से सिंडीकेट बैंक में लगी आग, लाखों की क्षति

Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से सिंडीकेट बैंक में लगी आग, लाखों की क्षति
सिंडीकेट बैंक की बदलापुर शाखा में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें फर्नीचर, अभिलेख, कंप्यूटर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के दौरान तीन घंटे तक बैंक का सायरन बजता रहा । सायरन बजते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड और आस पास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

रात में करीब साढ़े दस बजे बैंक में आग लगी तो सायरन बजने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बैंक से तेज धुआं निकल रहा था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बैंक के कर्मचारी भी सूचना पर पहुंच गए। बैंक का शटर खोलकर फायर ब्रिगेड के जवान और आसपास के लोगों की मदद से करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तबतक बैंक में लगे सभी कंप्यूटर, अभिलेख, काउंटर, वायरिंग समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। बैंक शाखा प्रबंधक प्रभाकर वर्मा के मुताबिक अगलगी से हुए नुकसान के कारण गुरुवार को बैंक का कार्य ठप रहा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शुक्रवार तक बैंक शाखा में सारा काम बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed