फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उड़ाका दल को मीडिया से दूर रहने की हिदायत

उड़ाका दल को मीडिया से दूर रहने की हिदायत

Thu, 05 Apr 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
उड़ाका दल को मीडिया से दूर रहने की हिदायत
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगवो गए हैं। इसके बावजूद नकल हो रही है। यहां तक कि समय से उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्रों पर नहीं जमा कराई जा रही हैं। ऐसे मामलों के खुलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मीडिया को सूचना देने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कैमरे लगने के बावजूद कॉलेजों में धड़ल्ले से नकल हो रही है। लाख कोशिश के बावजूद महाविद्यालयों पर रोक नहीं लग पा रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छवि बचाने के लिए सूचनाएं बाहर जाने से रोकने का फैसला किया है। उड़ाका दल के सदस्यों को हिदायत दी गई है कि वे मीडिया को कोई जानकारी न दें। परीक्षा के आरंभ में ही कुछ केंद्रों पर मोबाइल से नकल कराने की बात सामने आई थी। सामूहिक नकल की भी शिकायतें मिली थीं। उड़ाका दल ने इन मामलों का खुलासा किया था। उसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन ही बचाव की मुद्रा में आ गया। अब नकल करते छात्रों के पकड़े जाने की भी जानकारी नहीं दी जा रही है। उड़ाकादल की एक टीम के संयोजक ने बताया कि टीमें विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम के अलावा किसी और को नकल की बाबत सूचना नहीं देंगी। कंट्रोल रूम भई परीक्षा के बारे में कोई सूचना नहीं देता है। विश्वविद्यालय ने जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ और इलाहाबाद के एक केंद्र की निगरानी के लिए उड़ाका दल की बारह टीमों का गठन किया है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का कहा है कि सूचना पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed