फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शार्टसर्किट से लगी आग, पांच परिवार हुए बेघर

शार्टसर्किट से लगी आग, पांच परिवार हुए बेघर

Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से लगी आग, पांच परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के लखेसर गांव में मंगलवार की रात करीब दस बजे शार्टसर्किट से लगी आग में पांच परिवारों के आठ रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। छप्पर में रखे खाद्यान्न, कपड़े, नकदी समेत अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इन परिवारों के पास आवास के नाम पर छप्पर ही थे। घटना के बाद परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए हैं। घटना में एक भैंस की भी झुलसकर मौत हो गई।
मंगलवार की रात बस्ती के लोग खाना खाने के बाद सौने की तैयारी कर रहे थे इसी बीच बरसातीलाल के रिहायशी छप्पर के ऊपर से गुजरा 440 वोल्ट बिजली का तार अचानक टूटकर छप्पर पर गिर पड़ा। शार्टसर्किट से मड़हे में आग लग गई। बिजली का तार गिरने के कारण लोग दूर हट गए। विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराकर गांव के लोग जब आग बुझाना शुरू किए तबतक आग की लपटें इतनी तेज हो गई थीं कि बाल्टी से पानी आग तक पहुंचाना मुश्किल होने लगा। आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि बरसाती लाल के घर से आग ओमप्रकाश गौतम , श्रीप्रकाश, आशुतोष कुमार, कैलाश नाथ के रिहायशी छप्पर को भी अपने आगोश में ले लिया। जबतक लोग आग पर काबू पाते तबतक पांचों परिवारों का आठ रिहायशी छप्पर, उसमें रखे खाद्यान्न, कपड़े, नकदी आदि गृहस्थ के लाखों के सामान जलकर राख हो गए। एक मड़हे में बंधी भैंस की झुलसक र मौत हो गई। घटना से पांचों परिवार के लोग बेघर हो गए। सूचना के बाद भी तहसील के कोई अधिकारी कर्मचारी शाम तक मौके पर नहीं पहुंचे। आस पास के लोगों की मदद से पीड़ित परिवार के लोगों के लिए खाने का इंतजाम कराया गया।
विज्ञापन

इनसेट
बाग में चलगी आग, कई पेड़ जलकर राख
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुुर गांव में सई नदी के किनारे धनवा बाग में बुधवार को दोपहर अचानक आग लग गई। रामखेलावन, बनारसीलाल, रामसमुझ, लोरिक और दुखरन के शीशम, आम, नीम के पेड़, बास जलकर राख हो गया। पास में ही स्थित गेहूं की दो बीघा फसल भी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed