फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ठेकेदार बदले, लेकिन नहीं मिली उन्हें शराब

ठेकेदार बदले, लेकिन नहीं मिली उन्हें शराब

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार बदले, लेकिन नहीं मिली उन्हें शराब

विज्ञापन
जौनपुर। आबकारी की नई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। इसमें हर कदम पर खामी ही खामी है। जिससे न केवल करोड़ों का राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि शराब माफियाओं की भी चांदी है। ठेकेदार तो बदल गए लेकिन शराब पुरानी ही बेची जा रही है। जो नए ठेकेदार हैं वह शराब के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। अंग्रेजी और देशी शराब की खेप आई जरूर लेकिन लेने के लिए लूट मच गया। बीयर का तो कहीं दूर-दूर तक पता नहीं है। ऐसे में नए ठेकेदार मारे मारे फिर रहे हैं।
नई बोतल में पुरानी शराब का जुमला जौनपुर में शराब कारोबारियों पर सटिक बैठ रहा है। लॉटरी प्रणाली से 107 अंग्रेजी, 100 बीयर, 156 देशी शराब की दुकानों का आवंटन हो चुका है। एक अप्रैल से कागजी फाइलों में दुकानदार बदल तो गए लेकिन वह दुकान नहीं खोल पाए हैं। अभी भी 16 देशी शराब की लॉटरी नहीं हो सकी है। इसके लिए दुबारा लॉटरी प्रक्रिया कराई जा रही है। नई व्यवस्था में होलोग्राम के स्थान पर शराब की बोतलों पर बार कोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। नए आवंटन में शराब की कीमतों में भी वृद्घि हुई है। आबकारी विभाग ने दुकानों का आवंटन तो कर दिया लेकिन शराब की बारकोड पैकिंग में शराब की उपलब्धता नहीं कराई गई है। दुकानों में होलोग्राम मार्का वाली ही शराब जो दुकान खोले हैं वह बेच रहे हैं। कारोबारियों का मार्च महीने का कोटा बकाया है जिसे नई दुकानों में चोरी-चोरी खपाया जा रहा है। इस चक्कर में शराब सस्ते दामों पर भी बेची जा रही है। जिस तरह से शराब के दाम बढ़े हैं उससे ओवर रेट शराब की बिक्री होगी और आबकारी विभाग ओवर रेटिंग पर अंकुश नहीं लगा पाएगा। देशी शराब आईजीएल गोरखपुर और नंदगंज गाजीपुर डिस्टीलरी से आनी है लेकिन बारकोड की वजह से सप्लाई कम आ पा रही है। अंग्रेजी शराब 1750 पेटी आई जिसको लेने के लिए लूट मच गई। बीयर तो तीन दिन बाद भी नहीं आ सका है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था होने के कारण कुछ अव्यवस्था हुई है। नई व्यवस्था में होलोग्राम के स्थान पर शराब की बोतलों पर बारकोड सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस वजह से शराब की बारकोड पैकिंग में उपलब्धता कम हो पा रही है। जल्द ही इस समस्या का निस्तारण हो जाएगा।-पवन वर्मा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed