{"_id":"5abfd6794f1c1bba618b4c12","slug":"15225217273-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर मन्दिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर मन्दिरों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। हनुमान जयंती पर शनिवार को संकट मोचन के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमत मंदिरों में सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पवन तनय, संकट हरण के जयकारे की गूंज चारों तरफ सुनाई देती रही।
अजोशी महावीर धाम पर शनिवार को दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि भोर में चार बजे से ही मंगला आरती के बाद पट खोल दिया गया। सुबह अयोध्या, काशी, संगम व चित्रकूट से आए संतों ने महावीर जी की आरती के पहले सिंदूर का लेपन किया और चांदी का मुकुट व गदा से हनुमान जी का शृंगार किया। मंदिर में भजन व सत्संग भी चलता रहा। हनुमान बाहुक, संकट मोचन हनुमाष्टक , सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया गया। भंडारे का आयोजन हुआ। करंजाकला क्षेत्र के जमालपुर मनवल गांव स्थित मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। जगत जननी जन कल्याण समिति की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजक बरसातू यादव ने व्यवस्थ संभाली। उधर चौकियां धाम के हनुमान मंदिर, नवदुर्गा शिव मन्दिर विसर्जन घाट, संकट मोचन मंदिर कोतवाली, बीआरपी हनुमान मंदिर, मारुति मंदिर टीडी इंटर कालेज, लाइन बाजार, चौरा माता मंदिर ओलंदगंज, मैहर धाम के हनुमान मंदिर, हनुमान घाट, बड़े हनुमान मंदिर चक प्यार अली, बावनवीर मन्दिर रासमंडल, बक्शा के बाब बंदवारे वीर, हनुमान मन्दिर में भक्तों का तांता लगा रहा। नगर में हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। मुंगराबादशाहपुर के शाक्ति पीठ हनुमान मंदिर कदौलतिया में प्रभारी रामलाल यादव की देखरेख में शृंगार हुआ। शाहपुर चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर रामचंद्र तिवारी, दीनानाथ तिवारी, रमेश चंद यादव, सुरेंद्र यादव, कल्पनाथ वर्मा, पप्पू यादव की देखरेख में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन