{"_id":"5ab7ee594f1c1bc1758b7675","slug":"15220038037-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारक्षता परीक्षा के दौराम शिक्षा प्रेरकों का हंगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारक्षता परीक्षा के दौराम शिक्षा प्रेरकों का हंगाम
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। ब्लाक पर आयोजित साक्षरता मिशन की परीक्षा शिक्षा प्रेरकों के हंगामा के कारण नहीं हो सकी। शिक्षा प्रेरकों ने तहसील में हंगामा किया ब्लाक कोआर्डिनेटर वसूली करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। शिक्षा प्रेरकों का आरोप है कि उनसे बकाये मानदेय के भुगतान या कभी साक्षरता परीक्षा के पेपर-कॉपी के नाम पर अवैध तरीके से रुपयों की वसूली की जाती है।
रविवार को साक्षरता परीक्षा होनी थी। ब्लॉक कोआर्डिनेटर नीलम जायसवाल को परीक्षा करानी थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही शिक्षा प्रेरक ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि उनसे 300 से 500 रुपये की मांग की जा रही है। साथ ही परीक्षा के लिए 2017 का पेपर दिया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए प्रेरकों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद जौनपुर के विकास खण्ड मछलीशहर के प्रेरक संघ के छोटेलाल यादव एवं ब्लॉक संगठन मंत्री अजय यादव के नेतृत्व में नाराज सैकड़ो शिक्षा प्रेरकों ने तहसील मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा है। जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने ब्लाक कोर्डिनेटर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेरकों के साथ हो रहे अत्याचार का हम अनदेखा नहीं कर सकते है। अभी हमारा 25 माह का मानदेय बकाया पड़ा है। जिससे प्रेरक भुखमरी के कगार है और दूसरी तरफ अवैध रूप से पैसा वसूल कर प्रताड़ित किया रहा है। यदि कोआर्डिनेटर के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो हम साक्षरता परीक्षा का बहिस्कार करने के साथ साथ तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नितेंद्र पाल, शिवराम सिंह, कमिश्नर यादव, राजेश, चंद्र प्रकाश, रोशनी, ममता, ज्योति, सरिता मौजूद रहीं।