फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   योजना बनाकर प्रयास करने से मिलती है सफलता- उमेश

योजना बनाकर प्रयास करने से मिलती है सफलता- उमेश

Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
योजना बनाकर प्रयास करने से मिलती है सफलता-  उमेश
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया सभागार में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे स्टार्टअप एवं उद्यमिता विषयक दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। यह कार्यक्रम उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। दूसरे दिन उद्यमियों ने भी विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता वाराणसी मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह ने कहा कि योजना बनाकर प्रयास करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। किसी नए उद्यम की शुरुआत करने से पहले हमें स्वयं का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्यमी जीरो से हीरो बने है उनसे हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने ऐमजॉन व फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइटों के विकास यात्रा पर भी अपनी बात रखी। टेकिप के समन्वयक प्रोफेसर बीबी तिवारी ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम में दूसरे दिन स्टार्ट अप की शुरुआत करने वाले तीन उद्यमियों ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मालवीय उद्यमिता संवर्धन केंद्र से जुड़े यंग स्केल इंडिया के नीरज श्रीवास्तव, रोज हब की मेघना एवं कुबेर पटेल ने अपने उद्यम व अनुभवों को साझा किया। उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ की प्रोफेसर विभा त्रिपाठी में उद्यमी बनने के लिए विद्यार्थियों को टिप्स दिए। वहीं प्रोफेसर एम के सिंह ने स्टार्टअप के विभिन्न आयामों पर अपनी बात रखी। प्रो. आर बी मिश्रा ने प्रदेश के उद्योगों पर विस्तार से चर्चा की। दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण, लक्ष्य और योजना का विश्लेषण कर भावी उद्यमियों को चिह्नित किया गया। इसमें भूपेंद्र कुमार, वागेश कुमार, संजीव गुप्ता, छोटे लाल, वीर सिंह और रूपशंकर मिश्रा शामिल रहे।इन छात्रों को प्रशिक्षण के लिए देश के विभिन्न उद्यमिता सस्थानों में भेजा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन स्टार्टअप की सह समन्वयक ज्योति सिंह ने किया। आभार स्टार्टअप समन्वयक डॉ रजनीश भास्कर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed