{"_id":"5aac17754f1c1bbd758b5ec9","slug":"152122788319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली खमियां, शीघ्र सुधारने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली खमियां, शीघ्र सुधारने का दिया निर्देश
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभागों सहित सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रावली के अव्यवस्थित देखकर नाराजगी जताई और जिलाधिकारी से वहां आने-जाने वाले लोगों को पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। राजस्व वसूली कम होने पर भी नाराजगी जताई।
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण पहले सदर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पटलों, मालखाना, महफूज खाने, रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। बाबुओं से लंबित मामलों के निपटारे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। रिकॉर्ड रूम में फाइलों का रखरखाव ठीक से होने पर नराजगी जताई और उसे जल्द व्यस्थित करने को कहा। जाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी लगाने और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से हर हफ्ते सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने को कहा। एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि कोर्ट में बैठकर न्यायिक प्रकरणों को निपटाएं तथा पांच वर्ष पुराने मामलों का तेजी से फैसला करने को कहा। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के सम्बन्ध में सिटीजन चार्टर का बोर्ड बाहर लगवाने का निर्देश दिया। राजस्व वसूली कम होने से नाराजगी जताते हुए हर हाल में में शत प्रतिशत वसूली करने को कहा। जिलाधिकारी से रिक्त पदों की सूची बनाकर शासन को भेजने को कहा। सीडीओ आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्रा, रामआसरे सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मंगलेश दुबे, विमल दुबे, जय नारायण सचान, जगदंबा सिंह, रमापति बिंद, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा आदि उपस्थित रहे।
अस्पतालों में नहीं हो दवाओं की कमी
जौनपुर। मंडलायुक्त ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं के स्टाक की जानकारी ली और कहा कि किसी भी हालत में दवाओं की कमी न हो। आयुक्त ने आईजीआरएस के सम्बन्ध में कहा कि आनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शून्य की स्थिति में लाया जाए। भूमि अधिग्रहण का मुआवजा जल्द दिलाने को कहा। एंटी भू-माफिया के संबंध में जहां ऐसे प्रकरण आते हैं वहां जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाय। आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी फोर्स बुलाकर कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन
स्वामी अंबुजानंद ने कमिश्रर को सौंपा पत्रक
जलालपुर। शिवसेवा संस्थानम के स्वामी अंबुजानंद ने शुक्रवार को कमिश्नर को ज्ञापन देकर सादात मसौडा गांव में विकास कार्यों में घपले का आरोप लगाया और जांच करने की मांग की। इसमें गांव में कराए गए विकास कार्यों में हुए घपले की जांच करने की मांग। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान आसमा पत्नी निजामुद्दीन ने ग्राम पंचायत के लिए आये पैसे को विकास कार्य में नहीं लगाया। उनके द्वारा लाखों रुपये को अपने पास रख लिया गया। कागज पर खड़ंजे का रिपेरिंग, शैचालय, सौर ऊर्जा के लाइट सब में जमकर धांधली की गई है। पिछले दिनों जिला सेवा योजना अधिकारी राजीव सिंह ने जिलाधिकारी के आदेश पर जांच करने आये थे। उस समय जमकर हंगामा हुआ। जिससे वे जांच नहीं कर पाए थे और वापस लौट गए थे। उन्होंने कहा कि अगर जांच करके कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।