फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र देने का निर्देश

ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र देने का निर्देश

Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र देने का निर्देश

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। मनरेगा उपायुक्त कमलेश सोनी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के निर्माण में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को आरोप पत्र जारी करने को कहा है। वह बदलापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मल्लूपुर में आवासों के निर्माण की स्थिति जानने पहुंचे थे।

आवास की धनराशि जारी होने के बाद बाद भी मुसहर जाति के 15 लाभार्थियों के छत स्तर का निर्माण पूरा नहीं था। उन्होंने लाभार्थियों तीन दिन में छत का काम पूरा करने पर वसूली की चेतावनी दी। सत्यापन के पूर्व उन्होंने ब्लाक सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी वृजेश सिंह की प्रगति खराब पाए जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह से आरोपपत्र जारी करने को कहा। अन्य पंचायत सचिवों को हिदायत दी कि गांव में रात्रि नौ बजे तक रह कर प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य को पूरा कर जीओ टैगिंग करें। समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, पंचायत सचिव दुर्गेश तिवारी, निशा यादव,अरुण सिंह, संगमलाल मिश्र, राजकुमार मौर्य, रणजीत सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed