फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   न्याय नहीं मिलने पर शुरु किया भूख हड़ताल

न्याय नहीं मिलने पर शुरु किया भूख हड़ताल

Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
न्याय नहीं मिलने पर शुरु किया भूख हड़ताल

विज्ञापन
शाहगंज। बनहरा गांव में चल रहे भूमि विवाद में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि पखवाड़े भर पहले उप जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। न्याय नहीं मिलने पर भूख हड़ताल करना पड़ रहा है।

खुटहन थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी छोटू मौर्य का पट्टीदारों से बंटवारे का विवाद चल रहा है। उसका लोहिया आवास भी पट्टीदारों द्वारा नहीं बनने दिया जा रहा है। फरवरी महीने में पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर अपनी परेशानियों से अवगत कराया था। पत्र में 15 मार्च तक न्याय न मिलने पर धरना व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। लेकिन न्याय नहीं मिला। शुक्रवार को परिजनों के साथ तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल अनशन स्थल पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। अनसन स्थल पर अमरावती देवी, गीता देवी, कमला, कुसुम, शशिकला, सरोजा, सौरभ, राधेश्याम, राम मूरत, राम चरन, खुशी, शिवांगी, रवि कुमार, राम दयाल, राजमणि बैठे हैं। उप जिलाधिकारी जेएन सचान ने इसकी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed