{"_id":"5aac15924f1c1bb9758b5b65","slug":"15212274011-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बंधवाबाजार स्थित बसुही नदी के जर्जर पुल का शुक्रवार को सेतु निगम के इंजीनियर ने निरीक्षण किया। जर्जर पुल की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था, जिसके बाद भाजपा नेता ने आन लाईन शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर सेतु निगम के अधिकारी पुल की जांच करने पहुंच गए।
मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बंधवाबाजार के पास बसुही नदीं पर बना पुल जर्जर हो गया है। पुल पर ओवर लोड वाहनों के दबाब के कारण पुल टूटने की आशंका जताई थी। जिसके बाद भाजपा गंगापार आईटी विभाग प्रभारी आकाश दुबे ने इसकी आनलाइन शिकायत किया था। जिसके बाद सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर पीसी सिंह शुक्रवार की सुबह बंधवाबाजार पहुंच कर पुल की माप ली। पुल का निरीक्षण किया। खतरे की आंशका को देख पीडब्लूडी ने टूटी रेलिंग की मरम्मत करा चुका है तथा पुल को किसी खतरे से बचाने के लिए पुल के नीचे मिट्टी डलवा चुका है। सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर पीसी सिंह का कहना है की डीएम के निर्देश पर पुल का निरीक्षण किया जा रहा है। पीडब्लूडी के अधिकारियों से बात करके पुल को रिपोर्ट भेजी जाएगी।