{"_id":"5aa4233b4f1c1bb8758b4bd9","slug":"15207066014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी केपरिसर में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। साथ ही हाइड्रोसिल के 15 मरीज व नसबंदी के 29 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर का उद्घाटन जफराबाद विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जनता को इलाज के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। अब यहीं पर सभी का इलाज आसानी से होगा। हमारा प्रयास है कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरी क्षमता के साथ चले। यह अस्पताल हाईवे पर स्थित है। अगर पूरी क्षमता से चलना शुरू हो जाएगा तो जिला अस्पताल का भार कम हो जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओ पी सिंह ने कहा कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को हर बीमारी के चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। शिविर में डा. मनोज सिंह ,डा. अजय सिंह, डा. रंजना राय, डा.अजित यादव, डा.दिनेश सिंह, डा. योगराज, डा. गुंजन, डा. गौरव सिंह, डा. दिलीप चौरसिया, डा. भारती, एचईओ राकेश चौबे, स्वपन सिंह द्वारा नसबंदी कैम्प भी लगाया गया। सर्जन डा. वीपी द्विवेदी ने आपरेशन किया। डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिंह,आमोद सिंह,रणविजय सिंह,उमानाथ नागर,रामचंद्र सेठ,रामचंद मौर्या, संजय सिंह आदि चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।