{"_id":"5aa2d6ad4f1c1bb2758b48d6","slug":"15206214662-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जेसी विंग की ओर से विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जेसीरेट चेयरपर्सन मंजू जायसवाल ने कहा कि नारी के बिना सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है। जेसीआई हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। अनीता सेठ ने कहा कि गत वर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। स्वर्णिमा जायसवाल ने कहा कि कला और साहित्य के क्षेत्र में महिलाओं ने नए आयाम स्थापित किए हैं। चेयरपर्सन दीपिका अग्रहरि ने कहा कि भ्रूण हत्या को सामाजिक अपराध बताया और उसका विरोध करने की अपील की। सुजियामऊ निवासी अनाथ बालिका गुड़िया को शिक्षा के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया। अभिभाषण प्रतियोगिता में पिंकी जायसवाल और प्रीती गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। आरती को दूसरा स्थान मिला। ज्योति श्रीवास्तव, सीमा अग्रहरि ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। नृत्य में आकांक्षा द्विवेदी ने पहला स्थान मिला। अनीता को दूसरा और रीना तीसरे स्थान पर रही। संचालन ज्योति श्रीवास्तव ने किया।