{"_id":"5aa2d59e4f1c1b8c778b48f0","slug":"15206211955-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख किसानों का नहीं हो सका है रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख किसानों का नहीं हो सका है रजिस्ट्रेशन
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अभी तक डेढ़ लाख किसानों को पंजीकरण नहीं हुआ है। इन किसानों को कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पंजीकरण कराने पर उनको कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी 25 योजनाओं का लाभ मिलता रहता।
सरकार ने अपंजीकृत किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं देने का आदेश जारी किया है। ऐसे में तमाम किसानों को कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी बीज गोदामों व कृषि विभाग कार्यालय में पंजीकरण किया जा रहा है। मगर पंजीकरण का काम धीमी गति से किया जा रहा है। इसके कारण जिले में अभी तक मात्र पांच लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जबकि जिले में कुल छह लाख 50 हजार किसान हैं। अभी भी डेढ़ लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। ऐसे में तमाम किसान बीजों पर अनुदान, संकर बीजों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, आत्मा योजना, आल एग्री मेकेनाइजेशन, प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना, नेशनल मिशन फार सस्टेनबल एग्रीकल्चर, नेशनल मिशन आन आयल सीड्स एंड आयलपाम, बीज ग्राम योजना, कृषि सूचना तंत्र, नेशनल ई-गवर्नेस प्लान, डब्ल्यू एसआरपी , आरकेवीआई आदि 25 योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
इनसेट:
जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है, उनका रजिस्ट्रेशन अगले वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में चार लाख 92 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। -जय प्रकाश, उप निदेशक कृषि