{"_id":"5aa2d58b4f1c1bbb758b48bc","slug":"152062117613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन ने क्षेत्र पंचायत के आधे से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर व निशान अंगूठा सहित शपथ पत्र देते हुए अविश्वास का नोटिस 16 फरवरी को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को सौंपा था।
डीएम ने इसके लिए क्षेत्रपंचायत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक की तिथि 15 मार्च को तय किया है। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी करेंगे ।आविश्वास प्रस्ताव की तिथि ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है त्यों त्यों क्षेत्रपंचायत सदस्यों को पटाने के लिए पक्ष विपक्ष द्वारा जोर जुगत जारी है । सीओ सौम्या पाण्डेय के मुताबिक नियति तिथि 15 मार्च रके दिन ब्लाक पर सुरक्षा एवं शांति को मद्देनजर सर्किल क्षेत्र के सुजानगंज , महराजगंज , सिंगरामऊ तथा बदलापुर थाने की पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी मौजूद रहेगी । उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रशासन मुस्तैद है ।