{"_id":"5aa18d754f1c1bbe758b466f","slug":"15205371851021-08-13-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण 21-08-13","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण 21-08-13
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। हालांकि किसी मरीज ने कोई शिकायत जिलाधिकारी से नहीं की। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जताई।
जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को बीएचयू रेफर करने और उन्हें सरकार की ओर से मदद दिलाने की कागजी औपचारिकता पूरी करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया। अस्पताल में भर्ती मछलीशहर क्षेत्र के डमरुआ गांव निवासी सावित्री पत्नी त्रिभुवन का कूल्हे का आपरेशन होना है। उसका आपरेशन जिला अस्पताल में नहीं हो सकता। यहां वैसी सुविधाएं नहीं है। गरीब महिला बाहर किसी अस्पताल में जाने को तैयार नहीं है। उसके परिजनों का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं है। जिलाधिकारी ने कागजी औपचारिकता पूरी कर बीएचयू रेफर करने का निर्देश सीएमएस को दिया। इसी प्रकार अस्पताल में भर्ती आजमगढ़ जिले के बरदह थाना सक्षेत्र के सराका गांव निवासी सुभाष (35) की दोनों किडनी खराब है। उसके पास भी पैसा न होने के कारण दूसरे अस्पताल जाने को तैयार नहीं और यहां इलाज संभव नहीं है। जिलाधिकारी ने सुभाष को भी बीएचयू रेफर करने का निर्देश दिया। और कहा कि वहां बात कर इनकी मदद कराई जाएगी। भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया का कहना है कि वह अपनी चाची को दिखाने जिला अस्पताल गए थे। डाक्टर ने जांच कराने को कहा था। जांच कराने वह पैथोलाजी पहुंचे तो कर्मचारियों ने दो कागज दिए और कहा कि बाजार से फोटोस्टेट कराकर ले आएं। इसकी शिकायत सीएमओ से किया तो सीएमओ ने सीएमएस से बात करने को कहा। सीएमएस के पास गए तो उन्होंने कहा यह सीएमओ से बात करें। इसपर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, नगर विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव से शिकायत किया। जिसके बाद डीएम अस्पताल पहुंचे थे।