फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   क्विज में पवन और कविता लेखन में शेफाली अव्वल

क्विज में पवन और कविता लेखन में शेफाली अव्वल

Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
क्विज में पवन और कविता लेखन में शेफाली अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि
विज्ञापन

महिला हो या पुरुष दोनों का समाज में समान स्थान है। आज के महिलाओं की स्थिति पुरुषों से ज्यादा सशक्त है। उन्हें समाज में बराबरी का हक मिलना चाहिए। वह एचआरडी विभाग की ओर से वेदना से संवेदना तक आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। डा. सुनील कुमार ने बताया की पुरुष द्वारा महिला पर हो रहे अत्याचार की चर्चा होती है लेकिन एक महिला द्वारा पुरुष पर दबाव व अनुचित व्यवहार पर कोई सामान प्रतिक्रिया नहीं देता। प्रो. मानस पांडेय व संरक्षक प्रो. अविनाश पाथार्डिकर व संयोजक डा. रसिकेश ने विचार व्यक्त किया। संचालन कृतिका सिंह व शेफाली ने किया। कुलसचिव सुजीत कुमार ने पवन यादव, कविता, शेफाली श्रीवास्तव, कृतिका, आदिबा, अनवर को पुरस्कृत किया। रंगोली में शिवानी पाण्डेय और सूरज सोनी को प्रथम पुरस्कार मिला। आईबीएम में सफाई नायिका गायत्री देवी व सुमिता देवी को कुलसचिव ने स्मृति चिन्ह व नकद पुरष्कार देकर अपराजिता सम्मान से विभूषित किया। डा. सुनील कुमार व रुश्दा आजमी को विवो की तरफ से गिफ्ट हेम्पेर दिया गया। कार्यक्रम में डा. आशुतोष कुमार सिंह, डा. वीडी शर्मा, अमित वत्स व डा. इन्द्रेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed