{"_id":"5aa18d614f1c1ba8758b45e7","slug":"1520537165778-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 केंद्रों पर होंगे बाहरी केंद्राध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 केंद्रों पर होंगे बाहरी केंद्राध्यक्ष
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा में नकल के आरोपी कालेजों पर विशेष नजर रहेगी। सत्र 2016 और 2017 में जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने का आरोप लगा है उन केंद्रों पर बहारी केंद्राध्यक्ष लगाकर परीक्षा कराई जाएगी। सत्र 2016 में 56 और 2017 में 22 ऐसे कालेज हैं जिनके उपर नकल कराने का आरोप लग चुका है। परीक्षा समिति ने तय किया है कि इन केंद्रों पर बाहरी केंद्राध्यक्ष लगा कर परीक्षा कराई जाएगी। गुरुवार को समिति की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के लिए 677 केंद्र बनाया है। जिसमें से 78 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिनके उपर नकल कराने का आरोप लगा है। सत्र 2016 के 56 कालेज और सत्र 2017 के 22 कालेज ऐसे हैं जो नकल के आरोप में डिबार किए जा चुके हैं। चालू सत्र की परीक्षा में इन कालेजों भी केंद्र बना दिया गया है। लेकिन इन केंद्रों पर बाहरी केंद्राध्यक्ष लगाकर परीक्षा कराई जाएगी। जिन केंद्रों पर बाहरी केंद्राध्यक्ष लगाकर परीक्षा कराई जाएगी उसमें जौनपुर के छह कालेज, गाजीपुर के सात, आजमगढ़ के 40 और मऊ के 25 कालेज शामिल हैं। परीक्षा समिति ने इन कालेजों को पत्र जारी कर बाहरी केंद्राध्यक्ष लगाकर परीक्षा कराने की सूचना दे दिया है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, डा. विजय कुमार सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा. शिवशंकर सिंह, डा. डीपी अस्थाना, विनोद तिवारी, उत्तम चौबे, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
इनसेट---
पांच जिलों में बनाए गए 33 संकलन केंद्र
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा में के दौरान
उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए 33 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। विगत वर्ष की परीक्षा में 29 संकलन केंद्र बनाए गए थे। चालू सत्र की परीक्षा में चार नए संकलन केंद्र बना दिए गए हैं। इस साल हर जिले में एक-एक संकलन केंद्र बढ़ा दिया गया है ताकि कापियों को रखने में किसी भी परीक्षा केंद्र को दिक्कत न उठानी पड़े।