फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस मीटर चौड़ी बनेंगी जिले की तीन सड़कें

दस मीटर चौड़ी बनेंगी जिले की तीन सड़कें

Mon, 05 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दस मीटर चौड़ी बनेंगी जिले की तीन सड़कें

विज्ञापन
मीरगंज। जिले की तीन सड़कों की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। वर्तमान में ये सड़कें सात मीटर चौड़ी हैं। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। शासन से मांगे गए प्रस्ताव पर पीडब्लूडी प्रस्ताव और बजट बनाने में जुट गया है।

जौनपुर-भदोही, जमालापुर-बाबतपुर और इलाबाहाद-गोरखपुर एलजी मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों को इलाहाबाद जिले की सीमा बुढ़िया का इनारा से मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, बदलापुर, खुटहन होते हुए आजमगढ तक की सीमा तक सड़क बनाई जाएगी। शासन ने जिले की तीन प्रमुख सड़कों की चौड़ाई 10 मीटर करने के लिए पीडब्लूडी से प्रस्ताव भेजने को कहा है। पीडब्लूडी इन सड़कों का इस्टीमेट बना रहा है। जौनपुर जिले को भदोही जिले से जोड़ने वाली 38 किमी लंबी सड़क पर लगभग 100 करोड़, जमालापुर से बाबतपुर सडक पर जौनपुर जिले की सीमा तक जोड़ने वाली सडक पर 16 किमी के लिए लगभग 64 करोड़, इलाहाबाद-गोरखपुर एलजी मार्ग को इलाहाबाद की सीमा से मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, बदलापुर, खुटहन होते हुए आजमगढ सीमा तक 48 किमी सड़क के निर्माण के लिए डेढ सौ करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। ये सड़कें सात मीटर चौड़ी हैं। इन पर कई नए पुल बनाने के प्रस्ताव भी है। इन सड़कों के निर्माण से मडियाहूं, रामपुर मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, बदलापुर आदि बाजारों को फायदा होगा। इलाहाबाद से गोरखपुर व जौनपुर से भदोही व जमालापुर से बाबतपुर हवाई अड्डे की दूरी तय करने में आसानी हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग जौनपुर के अवर अभियंता ओपी प्रसाद का कहना है कि बढते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव बनकर तैयार है, जिसे शीघ्र ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed