फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   152 registrations on Dhanteras, revenue of Rs 1.12 crore

Jaunpur News: धनतेरस पर 152 रजिस्टरियां, 1.12 करोड़ मिला राजस्व

Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
152 registrations on Dhanteras, revenue of Rs 1.12 crore
धनतेरस पर खरीदारी के लिए मंगलवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने वाहन, आभूषण, इलेक्ट्राॅनिक सामान की खूब खरीदारी की। खास मौके जमीन-जायदाद की 152 रजिस्टरियां हुईं। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को जहां मिला, वहीं सरकारी खजाने में 1.12 करोड़ का राजस्व आया। अकेले सदर तहसील में 45 रजिस्टरियां हुईं। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में भी भारी-भरकम कारोबार हुआ। दूसरी ओर शुभ मुहूर्त में लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन की भी खूब खरीदारी की। महिलाओं को हल्के डिजाइन वाले हार, कंगन ज्यादा पसंद आए। धनतेरस पर जिले में कुल तकरीबन 500 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने चांदी, सोने के सिक्के, कान के झुमके, बाली, अंगूठी, हार, सोने-चांदी के बिस्किट आदि की खरीदारी की। बाजार में इस बार लक्ष्मी, गणेश और विक्टोरिया सिक्के भी खूब बिके। महिलाओं ने हल्के आभूषण ज्यादा पसंद किए। गहना कोठी के विनीत सेठ, कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के नन्हेंलाल वर्मा, कनिष्क ज्वेलर्स के संदीप वर्मा और तनिष्क ज्वेलर्स के विनोद अग्रहरी, श्री विश्वनाथ प्रसाद छगनलाल ज्वेलर्स के विमल सेठ, हरिओम ज्वेलर्स के दिलीप सेठ, अग्रवाल ज्वेलर्स के संजीव अग्रवाल, संजय आभूषण निर्माता से श्याम बाबू सेठ, उमाशंकर ज्वेलर्स के संजीव साहू, सिद्धिविनायक ज्वेलर्स के सूरज सोनी, श्री बालाजी ज्वेलर्स के अमन व शुभम सेठ ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल अच्छा कारोबार हुआ। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने बताया कि जिलेभर में 300 करोड़ के आभूषण का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed