{"_id":"5a9700934f1c1b4d588bafbc","slug":"151984574920-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे को रंग गुलाल लगा दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे को रंग गुलाल लगा दी होली की बधाई
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रंगभरी एकादशी के बाद रंग गुलाल उड़ने लगे हैं और फिजा रंगीन हो गई है। बुधवार को सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों में जमकर होली हुई। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे रंग गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इसके बाद अधिकारी व कर्मचारी घरों को रवाना हो गए।
बुधवार को होली की छुट्टियां हो गईं। अब दफ्तर चार दिन बाद खुलेंगे। सुबह से ही विभागों में होली जैसा माहौल रहा। अधिकारी व कर्मचारी सिर्फ आवश्यक कार्यों को ही निपटा रहे थे। दोपहर होते ही विभागों में रंग-गुलाल उड़ने लगे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को होली की बधाई दी। विकास भवन और कलेक्ट्रेट में खूब अबीर-गुलाल उड़ाए गए। स्कूलों-कॉलेजों में भी छात्रों ने जमकर होली खेली। तमाम विद्यालयों में बोर्ड की परीक्षा की समाप्ति के बाद होली खेली गई।