फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर में होगा स्टेट चैंपियनशिप: आनन्देश्वर

जौनपुर में होगा स्टेट चैंपियनशिप: आनन्देश्वर

Wed, 28 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में होगा स्टेट चैंपियनशिप: आनन्देश्वर

विज्ञापन
जौनपुर। यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि जौनपुर में स्टेट चैंपियनशिप हैंडबाल का शीघ्र ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर के कालेजों के ग्राउंड को प्रदेश सरकार के सहयोग से विकसिक करके खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रपोजल तैयार किया जाएगा। सही तकनीक मिलेगी तो खेल को न केवल बढ़ावा मिलेगी बल्कि खिलाड़ियों को दिशा भी मिलेगी।

शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं गांवों से ही निकलती हैं। इतिहास गवाह है कि अधिकांश पदक जीतने वाले खिलाड़ी ग्रामीणांचल से ही गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल अब मनोरंजन नहीं रह गया। बल्कि खेल से खिलाड़ी आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। इसके लिए हरियाणा की महिला खिलाड़ियों का उन्होंने उदाहरण दिया। कहा कि शीघ्र ही जौनपुर में खेल की बेहतर गतिविधियां नजर आएंगी। अंतर्राष्ट्रीय शूटर और राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड अफसर श्याम सिंह यादव ने कहा कि मड़ियाहूं क्षेत्र के रानीपट्टी गांव में शूटिंग रेंज बनेगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्या का शूटर मैं रहा हूं और मेरी इच्छा की इस क्षेत्र में जौनपुर का पूरे देश में नाम हो। शासन स्तर पर उनकी बातचीत खेल को लेकर हो रही है। शीघ्र ही ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा जिससे यहां की प्रतिभाएं ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने कहा कि जौनपुर में ओलंपिक एसोसिएशन वैसे तो 1976 से है लेकिन निक्रिष्य पड़ी थी। मुझे इसका दायित्व मिला है। इसे मैं बखूबी निभाऊंगा। खेल जगत के सक्रिय लोगों को लेकर जिला ओलंपिक संघ का गठन किया गया है और कमेटी में भी सभी खेलों के लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed