{"_id":"5a8f12d64f1c1bb0098b483d","slug":"151932612815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ी करने के लिए हटाया गया अतिक्रमण
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सङ़कों को चौड़ी करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा गुरुवार को जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान मापी के जद में आने वाले मकानों के बारजों व दीवालों आदि को तोड़ने का कार्य किया गया। वहीं कहीं कम तो कहीं अधिक अतिक्रमण हटाए जाने से नागरिकों ने प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।
उप जिलाधिकारी जेएन सचान व क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मशीनों से सड़क चौड़ी करण करने के लिए मापी के बाद लगाए गए निशान के अंदर आने वाले निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान जेसीज चौक से लेकर कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। वहीं कुछ स्थानों पर किराएदार व मकान मालिक के बीच विवाद को भी पुलिस को हल कराने में फजीहत का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों को स्वयं तोड़ने की मोहलत देकर छोड़ दिया। लोक निर्माण विभाग के एई रवींद्र जायसवाल ने बताया कि जिन मकानों पर तोङ़ने का काम पहले से चल रहा था। उन्हें तीन दिन की मोहलत दी गई है। उन्होंने कहा मलबा उठने के बाद सड़क व नाली के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण के दौरान कोतवाली पुलिस सहित डेढ़ सेक्शन पीएसी मौजूद रही।