{"_id":"5a8dc6094f1c1b78028b5c21","slug":"151924093017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री पत्रक मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने अपनी मांग से समर्थन में नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिससे खेती चौपट हो रही है। पहले से ही किसान घडऱोज और जंगली सूओरों से परेशान थे। लेकिन अब तमाम किसान गाय और बछड़ों को खुला छोड़ दिए हैं। घडऱोज एक बार भगा दिए जाते थे तो काफी देर तक खेत में नहीं आते थे। लेकिन छुट्टा बैल और गाय जैसे जानवर खेत से भगाने पर भी नहीं भागते। खेती चौपट हो रही है। किसान तबाह हो रहे हैं। सरकार ने अगर इसके लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया तो लोगों के खाने के लाले पड़ जाएंगे। इस मौके पर धर्मराज पटेल, सत्य प्रकाश, जगदंबा प्रसाद, खलील अहमद, रईश, इंद्रावती., मीना, ऊषा, चिंता, रतन, गीता देवी, सवित्री, पारसनाथ, राजेंद्र. आदि मौजूद थे।