{"_id":"5a85dc284f1c1b78028b4900","slug":"151872229710-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया की टूटी रेलिंग का मरम्मत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया की टूटी रेलिंग का मरम्मत शुरु
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर -जंघई मार्ग पर बंधवा बाजार के पास सैकड़ों साल पुरानी जर्जर पुलिया की टूटी रेलिंग के मरम्मत का कार्य गुरुवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू का दिया गया है । हालांकि विभाग ने जर्जर पुलिया की जगह नये पुल का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है।
मछलीशहर- जंघई सडक पर बंधवाबाजार के पास बसुही नदी पर सैकडों साल पहले बनाये गया था। पुल जर्जर हो चुका है। उसकी रेलिंग टूट गई है। जिसके कारण बाइक सवार व साइकल सवार सहित कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इस दौरान अदारी गांव के राजेश कुमार, अलापुर गांव के राजाराम तिवारी और ईटावा जिले का सेल्स मैन कपड़ों का गट्ठर लेकर पुल से नीचे गिर कर घायल हो गया। इस खबर को अमर उजाला द्वारा कई बार प्रमुखता से छापा गया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीसी गुप्ता ने विभाग के इंजीनियरों की टीम से पुल की जांच कराई। जिसके बाद गुरुवार को पीडब्ल्यूडी से संबंधित मेठ ने पहुंच कर टूटी रेलिंग के मरम्मत कार्य शुरू कराया।